जरा सी बात पर पति को इतना गुस्सा आ गया कि उसने पास रखी कुल्हाड़ी और चाकू से पत्नी पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर जब सास आई तो क्या हुआ आगे पढ़िए...
नशे का सामान न देने पर पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला नौ अक्तूबर का है। गैरसैंण के मैलाणा गांव की पिंकी देवी (22) ने तहरीर में बताया था कि उसका पति अनिल कुमार (31) मजदूरी करता है।
वह किसी काम से दिल्ली गया था तो पिंकी अपने मायके ग्वाड़तल्ला चली गई। जब अनिल नौ अक्तूबर को मैलाणा गांव लौटा तो पिंकी वहां नहीं थी। इससे नाराज अनिल ग्वाड़तल्ला गया।