फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर छोटे भाई के सिर पर हुआ खून सवार, बड़े भाई को खौफनाक तरीके से उतार दिया मौत के घाट

Thu, 12 Oct 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जरा सी बात पर छोटे भाई के सिर पर खून सवार हो गया। उसने बउ़े भाई को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। भाई तड़पता रहा लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने भांजे के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। भाई को शराब पिलाकर और चुन्नी से गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया है। मामले का खुलासा एसपी सिटी ममता वोहरा ने किया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि सिडकुल रामनगर कालोनी डैंसो चौक निवासी बाबूराम पुत्र काले सिंह बीते छह अक्तूबर की शाम को लापता था। आठ अक्तूबर को बाबूराम के छोटे भाई सुखपाल ने बाबूराम की गुमशुदगी सिडकुल थाने में दर्ज कराई थी।

कुछ ही देर बाद बाबूराम का शव रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्रांतर्गत  कोर कालेज के सामने खेत में मिला था। शरीर पर चोट के निशान और गले की हड्डी भी टूटी हुई प्रतीत हो रही थी। बाबूराम के दामाद सुनील कुमार राणा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कमला थाना सिंघावली अहरी जिला बागपत ने अपने ससुर बाबूराम की हत्या का अंदेशा जताया था।
विज्ञापन


हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने परिवार की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि भाई सुखपाल की पत्नी और बाबूराम की पत्नी आपस में सगी बहनें हैं, इसलिए दोनों भाइयों ने मिलकर रामनगर कालोनी सिडकुल में मकान खरीदा था।
विज्ञापन

मकान का एक तिहाई हिस्सा छोटे भाई सुखपाल के पास था, जब एक हिस्सा बाबूराम के पास था। मकान के कागजात बाबूराम की पत्नी के नाम थे। बाबूराम ने घर के कागजात एक लाख रुपये उधार लेने के लिए गिरवी रख दिए थे। छोटे भाई सुखपाल को पता चला तो उसने इसका विरोध किया।

अक्सर इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। सुखपाल ने बाबूराम को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। हत्या में भांजे देवा उर्फ सन्नी उर्फ कलवा पुत्र राजेश्वर निवासी ग्राम नगली साधाराण थाना दौराला मेरठ हॉल निवासी डैंसो चौक सिडकुल को अपने साथ शामिल कर लिया।

देवा ने अपने दोस्त रविश से उसकी स्कोडा कार किसी बहाने से मांग ली। छह अक्तूबर को दोनों किसी बहाने से बाबूराम को अपने साथ गाड़ी में बैठा ले गए और राजा बिस्कुट कंपनी के पास स्थित देशी ठेके से शराब की बोतल ली और फिर बहादराबाद की ओर से नहर पटरी पर चले गए। वहां तीनों ने मिलकर शराब पी और बाबूराम के गले में चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या कर शव कोर कालेज के सामने खेत में शव को डाल दिया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि दोनों ने अपना गुनाह कुबूूल कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर स्कोडा कार और हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद कर ली गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें