फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी के लिए 10 हजार में बेची मासूम जिंदगियां

Wed, 30 Jul 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में जिस्मफरोशी के लिए एक महिला और युवती को मेरठ में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से भागकर आई महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक व्यक्ति ने जून में कोतवाली में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी लौट आई। उसने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।
Trending Videos
विज्ञापन

जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा गुर्जर

सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसे और आईटीआई क्षेत्र की एक युवती को गंगे बाबा रोड निवासी दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने महज 10 हजार रुपए में दो महीने के लिए मेरठ निवासी एक गुर्जर को बेच दिया था।

गुर्जर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह वे भागकर यहां आ गई। इधर, एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।

मामले की तहरीर मिली है, यदि आवश्यकता पड़ी तो जांच को पुलिस टीमें मेरठ भेजी जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक  रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें