फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में फंदा लगा हिस्ट्रीशीटर ने की आत्महत्या

Sat, 23 Apr 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रेमनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की वजह लंबी बीमारी और पैसों का लेनदेन सामने आ रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि डीएवी स्कूल प्रेमनगर के पास एक युवक ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली है।

कुछ दूर पर खड़ी थी बाइक
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक यामहा बाइक मिली। जिसकी छानबीन के आधार पर युवक की पहचान मोहन ठकुरी उर्फ गुत्थी निवासी गुरुनानक एन्क्लेव लेन नंबर सात के रूप में हुई। यह युवक कैंट थाना का हिस्ट्रीशीटर था।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि युवक लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें