फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत हत्याकांड: हत्यारोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

Tue, 09 Feb 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय बागान में सरेशाम प्रेमिका की हत्या करने के आरोपी आशीष की एक दिन की रिमांड पुलिस को मिल गई है। पुलिस बुधवार को अशीष को लेकर एक दिन के भीतर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने की कोशिश करेगी। मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत की है।
विज्ञापन


गला काटकर कर थी हत्या
दून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाय बागान में विवाहिता गुरुप्रीत कौर की उसके प्रेमी आशीष ने शुक्रवार शाम गला काटकर हत्या कर दी थी।

देर रात महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने फरार प्रेमी आशीष को अगले दिन मसूरी के एक होटल से दबोच लिया था। गिरफ्तारी से पहले आशीष ने खुदकुशी का भी प्रयास किया। उपचार के बाद आशीष को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया था।

हथियार बरामद करने की होगी कोशिश
सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को विवेचक यशपाल बिष्ट के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने हथियार आदि सामान बरामद करने के लिए आशीष की एक दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत की है। एसओ बिष्ट ने बताया कि आरोपी आशीष को सुबह सुद्दोवाला जेल से कस्टड़ी में लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रयास रहेगा कि गुरुप्रीत कौर की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें