फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गैंगरेप के बाद युवती को पेड़ से बांधकर फरार हुए वहशी, सुबह तड़पती हुई मिली पीड़िता

Sun, 09 Sep 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जंगल के रास्ते युवक के साथ बाइक पर जा रही युवती को शुक्रवार रात तीन युवकों ने रोक लिया। युवती से जबरदस्ती करने लगे, विरोध करने पर तीनों युवकों ने युवक को मारपीट करके भगा दिया, जबकि युवती को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


युवती को अगवा करने की सूचना पर पुलिस ने पूरी रात जंगल में युवती की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह करीब चार बजे जंगल से युवती बरामद हुई। इस दौरान पुलिस के साथ युवती को तलाशने गया युवक गायब हो गया। पुलिस आरोपियों के साथ युवती के साथ बाइक से जा रहे युवक की भी तलाश कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक एक युवक शुक्रवार देर रात झनकईया थाने पहुंचा और बताया कि रात करीब नौ बजे वह एक युवती को जंगल के रास्ते उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच तीन युवकों ने उन्हें रोका और युवक को मारपीट करके भगा दिया।
विज्ञापन


इस खबर पर झनकईया थानाध्यक्ष प्रभात कुमार बाइक सवार युवक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वहां युवती नहीं थी। हालांकि वहां पर युवती के साथ छीना झपटी के निशान जरूर मिले। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर थानाध्यक्ष रातभर जंगल में युवती की तलाश करते रहे। 

विज्ञापन

जंगल में तीन किमी अंदर युवती एक पेड़ से बंधी हुई मिली

gang rape
शनिवार सुबह करीब बजे जंगल में तीन किमी अंदर युवती एक पेड़ से बंधी हुई मिली। पुलिस ने युवती को नागरिक अस्पताल भेजा, जहां उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान जंगल में पुलिस के साथ युवती को खोजने आया युवक गायब हो गया। पुलिस रेप के तीनों आरोपियों के साथ युवक को भी तलाश रही है।

एएसपी देवेंद्र पींचा ने सुबह थाने पहुंचकर घटनाक्रम के बाबत पूछताछ की और मौका मुआयना किया। इधर, एएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं लोकेशन तलाशी जा रही है। पुलिस के सहयोग के लिए एसओजी की टीम भी शीघ्र पहुंच रही है। 
  
मुंहबोला भाई बताने वाला क्यों हुआ गायब?
जंगल में युवती की तलाश में पुलिस के साथ-साथ चल रहा युवक जो स्वयं को युवती का मुंहबोला भाई बता रहा था अचानक क्यों गायब हो गया। युवक की इस हरकत से पुलिस भी सकते में है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही संदेह के घेरे में आए इस युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें