जल्दी पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को लूटने वाला आरोपी नईम गुरुवार को देहरादून में पकड़ा गया। आरोपी हापुड़ यूपी का रहने वाला है। आरोपी पाउडर से सोना बनाने के नाम पर ठगी करता है।
पढ़ें, प्रदर्शन के बाद मिला 'मौत' का इंसाफ
आरोपी नईम पर देवेंद्र कुमार बंसल, निवासी रेस्ट कैंप से 17 लाख रुपए की ठगी करने का अरोप है। 16 जुलाई 2013 को बंसल द्वारा इस बाबत लक्खीबाग पुलिस चौकी में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। उसके बाद से आरोपी गायब था। गुरुवार की सुबह कुछ व्यापारियों ने नईम को मियांवाला क्षेत्र में पकड़ा और लक्खीबाग पुलिस चौकी ले आए।
कैसे करता है ठगी
हापुड़ का रहने वाला नईम घी बेचने की आड़ में लोगों को अपने विश्वास में लेकर ठगी करता है। एक साल पहले नईम देवेंद्र बंसल की इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर घी बेचने के लिए आया था जिसे बंसल ने खरीद लिया था। इसके बाद से बंसल की दुकान पर नईम के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
पढ़ें, गैंगरेप में दोषी साबित हुए पूर्व बीजेपी नेता
कभी वह दूध बेचने के बहाने से तो कभी मां ने बासमती चावल भिजवाए हैं यह कहकर बंसल की दुकान पर आता रहा। विश्वास में लेकर 10 मई 2013 को नईम ने बंसल को पाउडर से सोना बनाने की बात बताई। उसे पाउडर से सोना बनाकर दिखाया, जिसे ज्वेलर ने भी खरा बताया।
लालच में आकर बंसल ने उसी पाउडर से बना 17 लाख का सोना खरीदा, जिसे ज्वेलर को दिखाने पर वह सोना नकली निकला। इस बाबत 17 जुलाई को बंसल ने लक्खीबाग पुलिस चौकी में नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...