फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम के दौरान चेकिंग के नाम पर छात्राओं छेड़छाड़, वायरल हुआ वीडियो तो दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 31 May 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां परीक्षा के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब इसका वीडियो वायरल हो गया तो इसके बाद प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायक पर छात्राओं ने परीक्षा के दौरान चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं ने इसको लेकर कॉलेज में हंगामा किया और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने देर शाम प्रयोगशाला सहायक रमेश भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छेड़छाड़ की पांच दिन पुरानी यह घटना बुधवार को सामने आई। छात्राओं ने प्राचार्य के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि पांच दिन पहले भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा के दिन परीक्षा कक्ष संख्या 29 में ड्यूटी के दौरान प्रयोगशाला सहायक ने चेकिंग के नाम पर कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट पर वायरल हुआ शिकायत करतीं छात्राओं का वीडियो

demo pic
भुक्तभोगी छात्राओं ने प्राचार्य से प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की और हंगामा भी किया। देर शाम कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तेहत प्रयोगशाला सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रयोगशाला सहायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।

सोशल साइट पर वायरल हुआ शिकायत करतीं छात्राओं का वीडियो
छात्राओं का वह वीडियो सोशल साइटों पर वायरल हुआ है जिसमें वह प्राचार्य से छेड़छाड़ की शिकायत कर रही हैं। कालेज में इस तरह की हरकत की बात सार्वजनिक होने पर लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें