डेयरी से तड़के दूध लेकर अपनी सहेली के साथ पीजी (पेंइग गेस्टहाउस) में लौट रही एक युवती को बाइक सवार दो बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह गेस्टहाउस के दरवाजे पर पहुंच गई थी। गोली लगते ही युवती ढेर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
2 of 6
murder in roorkee
वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों से एक हमलावर की पहचान हो गई है।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
3 of 6
murder in roorkee
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 19, सिविल लाइंस रुड़की निवासी संध्या भाटिया (23 वर्ष) अपने परिवार से अलग 31, नेहरू नगर में विमलेश के पीजी हाउस में रहती थी।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
4 of 6
murder in roorkee
रविवार तड़के प्रतिदिन की तरह से पीजी हाउस में साथ रह रही शालू के साथ दूध लेने के लिए बीएसएम तिराहा के समीप स्थित डेयरी में गई थी। तड़के करीब साढ़े पांच बजे दोनों दूध लेकर पीजी में आ रही थीं। जैसे ही दोनों पीजी के गेट पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
5 of 6
murder in roorkee
एक युवक ने राइफल की नाल संध्या की पीठ पर सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही संध्या वहीं पीजी के गेट पर लगी सीढ़ियों पर ढेर गिर गई। उसे खून में लथपथ देख सहेली शालू ने शोर मचाया। इस दौरान कई लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर में ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
PICS: घर के बाहर बदमाशों ने लड़की को गोलियों से भूना, मौत
6 of 6
murder in roorkee
पुलिस के मुताबिक संध्या शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स शोरूम के एचआर डिपार्टमेंट में सर्विस करती थी। घटना के संबंध में मृतका की सहेली शालू निवासी थाना-कलायत, कैंथल, हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि संध्या भाटिया के पिता राजकुमार ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। मौके पर लगे सीसी कैमरों आदि की मदद से एक हमलावर की पहचान हो गई है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
Published By : Nirmala Suyal