विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आठ साल की मासूम से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंग रेप करने वाले सभी आरोपी नाबालिक हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार को सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली आठ साल की मासूम घर के बाहर अकेले खेल रही थी। इस दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले पांच नाबालिक अपने एक साथी के घर पर ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। साथी के बड़े भाई के आने पर उन्होंने नाबालिक को वहां से भगा दिया। घटना के बाद से नाबालिक डरी सहमी रहने लगी। बीते शनिवार को जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने पूरी आप-बीती उन्हें सुना दी। यह सुन परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद नाबालिक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले फोन पर पॉर्न फिल्म देखी। जिसके बाद वह नाबालिक को टॉफी देने के बहाने अपने साथ घर ले अए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी नौ, 10, 11, 12 और 14 साल के हैं। नाबालिक के पिता ऑटो ड्राइवर और माता गृहणी है। घटना के समय नाबालिक की माता घास काटने गई थी। घर पर कोई नहीं थी। जिसका फायदा उठा आरोपी नाबालिक को अपने साथ ले गए। नाबालिका का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।