इस माह कब-कब हुईं हत्या की वारदातें
02 फरवरी : गुंजन हत्याकांड
दूल्हा बाजार में एक युवक ने गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी आकाश और गुंजन की काफी समय से जान पहचान थी। दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस के पास गई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। जांच के बाद एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
11 फरवरी : अर्जुन शर्मा हत्या
तिब्बती मार्केट के बाहर टेनिस खेलकर लौट रहे गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई थी। हत्या की साजिश रचने का आरोप अर्जुन की मां और उसके साथी पर है।
13 फरवरी : विक्रम शर्मा हत्याकांड
सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीढि़यों के पास घात लगाए बैठे दो शूटरों ने उसके सिर पर नजदीक से कई गोलियां मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गए। चार दिन बाद भी दून पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड के 131 गांव, तीन कस्बों में इसी साल सितंबर में जनगणना, पहली बार मिलेगी ये सुविधा
17 फरवरी : दिगंबर धीमान की हत्या
अब नया मामला दिगंबर धीमान की हत्या का सामने आया है। हत्या नौ फरवरी को ही हो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा अब हुआ है। 11 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की लागातार छानबीन कर रही थी। मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिगंबर का शव बरामद कर लिया।