जगमेंद्र का कहना है कि उनके पास गांव में मात्र एक एकड़ जमीन व मकान है। वे ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनका भाई कर्मबीर कई माह से बीमार चल रहे थे। उन्हें हिसार से दवाई दिलाकर लाया था। उन्हें क्या पता था कि यूं दोनों भाइयों की हत्या कर दी जाएगी। उनके भाई कर्मबीर दूध व डबल रोटी लेने दुकान पर गए हुए थे। आते-जाते गली में लगे कैमरे में दिखाई दे गए। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कोई अपराध किया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मामले की जांच सीआईए द्वितीय को सौंपी है। हत्याकांड में पूर्व सरपंच रणधीर व अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
दोहरे हत्याकांड में पूर्व सरपंच रणधीर व अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं। जल्द अन्य को भी काबू किया जाएगा। -सतीश कादियान, अपराध जांच शाखा द्वितीय प्रभारी।