हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर एक एनआरआई को मिले दो शातिरों ने टैक्सी दिलवाने के नाम पर करीब 75 हजार की कीमत के डॉलर ठग लिए। डीआईजी गढ़वाल रेंज के आदेश के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्थानीय पुलिस रोडवेज बस स्टैंड के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।
घटना पांच जनवरी की बताई जा रही है। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर ऋषिकेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे कुलदीप चंद भसीन पुत्र त्रिलोक चंद्र निवासी 12 एलबर्ट पैलेस ईस्ट क्रिल ब्राउन यूनाइटेड किंगडम को दो व्यक्ति मिले
उन्होंने कहा कि वह उसे ऋषिकेश जाने के लिए टैक्सी उपलब्ध करा देते है। एनआरआई ने बताया कि उसे डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलवाना है। एनआरआई ने विश्वास कर अपने करीब 806 डॉलर उन्हें दे दिए।