फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : बेटी से बनाता था शरीरिक संबंध, मां ने करा दी हत्या

Tue, 17 Jan 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़‌िता की मां को मारी गोली - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
बलिया के उचेड़ा गांव में गत शनिवार की देर शाम अधेड़ की हत्या मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सहित चार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो अधेड़ की हत्या अपनी ही बेटी से जबरिया अवैध संबंध बनाने को लेकर की गई थी। हत्यारोपियों ने हत्या के लिए ढाई लाख रुपया तय किया था। उचेड़ा में गत शनिवार को हुई अधेड़ की हत्या मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में पत्रकारों के समक्ष की। बताया कि मृतक की पत्नी सुग्गी देवी के मुताबिक मृतक बृजनाथ राजभर जबरिया अपनी बेटी से अवैध संबंध बनाता था।

जब मां-बेटी इसका विरोध करती थी, तो वह उनकी पिटाई करता था। आजिज मां ने रसड़ा कोतवाली के बनिया बांध निवासी अपनी बहन इंदू देवी पत्नी देवमुनि राजभर से पूरी बात बताई। बहन ने अपने गांव निवासी संजू सिंह से मिलकर ढाई लाख रुपये में बृजनाथ को मारने की तैयारी कर लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उचेड़ा में अधेड हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

फाइल फोटो - फोटो : social media
14 जनवरी को आरोपी दोनों युवक लाल बुलेट से बृजनाथ राजभर के घर पहुंचे और उसके साथ पूरे दिन रहकर पकौड़ी भी खाये साथ ही दारू भी पिये थे। देर शाम शौच के बहाने उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय की ओर ले ओर गला दबाकर हत्या कर दी थी।

मृतक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर ट्रैस किया तो पता चला कि इस हत्या मामले में रसड़ा कोतवाली के बबूरानी निवासी अभिषेक सिंह डंपी और चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मस्जिदीया घाट निवासी अमित सिंह शामिल है।

फेफना एसओ अतुल कुमार सिंह और स्वाट प्रभारी ने मंगलवार को एनएच-31 पर फेफना थाना क्षेत्र के वायना स्थित राज राजसोईया होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिफ्तार हत्यारोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त दो अन्य महिला आरोपी रसड़ा कोतवाली के बनिया बांध निवासी इंदू देवी और उचेड़ा निवासी मृतक की पत्नी सुग्गी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

सभी को हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस की माने तो अभिषेक फरौती मामले में नोएडा में आरोपी है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपया इनाम की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें