फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में कंपनी बता महिला से की शादी, हड़प लिए दो लाख

Fri, 06 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)

सार

  • शादीशुदा होने का पता चलने पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
  • धोखाधड़ी, दुराचार समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अकेला बताया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने विदेश में अपनी कंपनी, कई प्रदेशों में अनाथालय, गोशाला और अपने आप का अकेला होने का झांसा देकर एक एनजीओ में काम करने वाली महिला से शादी कर ली। शादी के बाद उसने महिला के खाते से दो लाख रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन


महिला को जब उसकी हकीकत पता चली, तो उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस पंजीकृत कराया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विकासनगर क्षेत्र में रहने वाली एक एनजीओ में काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2005 में उसका देहरादून निवासी एक व्यक्ति से विवाह हुआ। अनबन होने पर उनका तलाक हो गया। बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात इंद्रमणि (42) पुत्र विजेंद्र बहुगुणा निवासी खंभाखाल प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर में है पत्नी और बताया मर गई

विवाह के बाद चार साल तक साथ रहने के बाद कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही विवाहित है
आरोपी ने महिला को बताया कि इंग्लैंड में उसकी एक कंपनी, शिमला में उसका अनाथालय और मध्य प्रदेश के ऊना में  गोशाला है। आरोपी ने महिला को अपनी कंपनी में नौकरी देने का झांसा दिया।

साथ ही यह भी बताया कि उसकी पत्नी मर चुकी है और वह अकेला रहता है। जिस पर दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर उसके अकाउंट से करीब दो लाख रुपये भी निकाल लिए।

आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पूर्व पीड़िता को जब पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। तो उसने पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें