छह सितंबर को जीशान के नंबर पर फोन कर एक शख्स ने मोबाइल दिखाने के लिए कहा। प्रिंस चौक के एक होटल में जीशान को बुलाया गया। होटल के कमरे में ठग ने अंग्रेजी में बातचीत की तो जीशान प्रभावित हो गया।
आरोपी उसे कमरे में बैठाकर दूसरे कमरे में ठहरे भाई को मोबाइल को देखने के बहाने वहां से खिसक गया। काफी देर इंतजार के बाद वह नहीं आया तो जीशान ने होटल काउंटर पर संपर्क साधा, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
शिकायत पर सक्रिय हुए लक्खीबाग चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने जांच पड़ताल की। हुलिये के आधार पर पुलिस ने एमकेपी स्कूल के पास से ठग जॉन लेसी (27) निवासी मदुरई तमिलनाडू को दबोच लिया।
ऑनलाइन अपना कीमती सामान बेचना पड़ा महंगा
ऑनलाइन अपना कीमती सामान बेचने जा रहे हैं तो जरा संभलकर। दून पुलिस ने तमिलनाडु के एक हाई प्रोफाइल ठग को पकड़ा है, जो 50 हजार कीमत वाले मोबाइल फोन बेचने का एड वेबसाइट पर डालने वालों को ठग रहा था।
होटलों में बुलाकर और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर यह मोबाइल मालिक को झांसे में लेता और बातों में उलझाने के बाद मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो जाता। आरोपी डेढ़ माह में दून और रुड़की में चार लोगों को ठग चुका है।
ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट ओएलएक्स पर शॉपिंग के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस को पहली बार बड़ी कामयाबी मिली है। लक्खीबाग निवासी जीशान ने 50 हजार रुपए का अपना मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स की साइट पर एड पोस्ट किया था।
ऑनलाइन चुनी अपनी दुल्हन
पुलिस ने जॉन के पास से जीशान से ठगे गए मोबाइल के साथ 35 हजार रुपए कीमत का दूसरा मोबाइल भी बरामद किया है।
हाईटेक ठग ने शादी के लिए महाराष्ट्र की युवती से भी ऑनलाइन ही संपर्क किया था। डेढ़ माह पहले शादी के बाद वह पत्नी को दून ले आया था।
यहां बनाया शिकार
- दून के आश्रय होटल में की ठगी
- दून के गौरव होटल में बनाया शिकार
- रुड़की के एक होटल में ठगा मोबाइल
- लक्खीबाग के जीशान से ठगी में पकड़ा गया