फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर 'बाल चोर गैंग' की बातें सुनकर पुलिस हैरान, इंसानों के बाल 2500 रुपये किलो में बेचते थे

Tue, 27 Feb 2018 01:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के कानपुर में पुलिस ने शातिर बाल चोर गैंग का खुलासा किया है। कल्याणपुर इलाके में गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के कब्जे से 15 किलोग्राम बाल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बाल चुराने का मामला दर्ज कर शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

डेमो पिक
अहिरवां कटरा, औरैया निवासी उमाकांत नाऊ का काम करता है। उसका बारा सिरोही, कल्याणपुर में हेयर कटिंग सैलून है। उमाकांत बारा सिरोही में ही रहता है। उमाकांत ने बताया कि लोगों के बाल काटने के बाद उसने बालों को घर में बोरों में भरकर रखा था। 22 फरवरी को इलाके में रहने वाले जितेंद्र, रिंकू और ईश्वर दयाल ने उसके घर से 120 किलोग्राम बाल चुरा लिए। आरोपियों ने 2200 से लेकर 2500 रुपये किलोग्राम के हिसाब से 105 किलोग्राम बाल मैनपुरी के एक शख्स को बेच दिए।
 

डेमो पिक
सोमवार को आरोपी बचे 15 किलोग्राम बाल लेकर मैनपुरी बेचने जा रहे थे। उसी दौरान कल्याणपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 15 किलोग्राम बाल बरामद हुए हैं। उमाकांत की तहरीर पर जितेंद्र, रिंकू और ईश्वर दयाल पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर में धारा बढ़ाई गई है। 
 
विज्ञापन

डेमो पिक
विग बनाने के काम आते हैं बाल 
उमाकांत ने बताया कि बाल काफी मंहगे बिकते हैं। कटे बालों से विग तैयार की जाती है। यह बाल दूसरे कामों में भी इस्तेमाल होते हैं। 2500 रुपये किलोग्राम तक बाल बिकते हैं। पुलिस के मुताबिक बाल खरीदने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें