फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, कमरे का दरवाजा खोलते ही शर्म से झुक गईं पुलिस की आंखें

Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने सिडकुल क्षेत्र में एक मकान  में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान युवक युवतियां ऐसी हालत में मिले कि पुलिस की आंखे भी शर्म से झुक गई।
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे दो सेक्स रैकेट संचालक, एक ग्राहक, एक युवती चढ़ी है जबकि जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दी गई बिहार की एक युवती को भी पुलिस टीम ने मुक्त कराया है। दस्ते के प्रभारी इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि डैंसो चौक के पास एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

रविवार को टीम के साथ इमारत में बने एक कमरे में दबिश दी गई। मौके से तीन युवक एवं दो युवतियां हत्थे चढ़ गए। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम  नबिरूल शेख उर्फ सोनू बंगाली पुत्र शोबिर शेख निवासी सिहाहबुली थाना नागनघट जिला बर्द्धमान पश्चिम बंगाल, श्याम दास पुत्र छेदीदास निवासी भाटापारा रायपुर छत्तीसगढ़ और शहनवाज उर्फ आसिफ उर्फ आशु पुत्र इकबाल निवासी गुजाहेडी पुरकाजी मुजफ्फरनगर हाल निवासी सुल्तानपुर लक्सर बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवती ज्वालापुर की रहने वाली है जबकि दूसरी युवती बिहार के गोपालगंज की बताई गई है।   उन्होंने बताया कि सोनू बंगाली और श्यामदास सेक्स रैकेट संचालित करते हैं जबकि तीसरा युवक ग्राहक है।  

 बिहार की युवती से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। सोनू बंगाली ही एक महिला की मार्फत बिहार की महिला को जिस्मफरोशी के लिए लाया था। बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें