फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज से निकल रहा था खून, खोलकर देखा तो तीन टुकड़ों में बिखरकर गिर गया युवक का शव

Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से बंद घर में जब लोग गए तो फ्रिज से खून निकलता देख सकते में आ गए। इयके बाद जैसे ही फ्रिज खोला तो उसमें से युवक का शव तीन टुकड़ों में बिखरकर नीचे गिर गया। यह देखते ही वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


चमोली जिले के एक युवक का शव शनिवार को महरौली के सैदुल्लाजाब गांव में फ्रीज में रखा मिला। युवक का शरीर तीन टुकड़ों में कटा हुआ था। मृतक की पहचान चमोली उत्तराखंड निवासी 29 वर्षीय विपिन जोशी के रूप में हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को खंगाला तो फ्रिज से खून निकल रहा था। फ्रिज को खोलने पर पता चला कि युवक का शव तीन टुकड़ों में रखा गया था।

मृतक विपिन जोशी यहां अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहता था। घटना के बाद मृतक का भाई गायब है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया गया। देर रात पुलिस अधिकारी मौके मामले की जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें