फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः अवैध खनन रोकने गए एएसपी पर फायरिंग

Thu, 27 Nov 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में बेखौफ खनन माफिया ने जलालपुर गांव में बुधवार सुबह अवैध खनन सामग्री पकड़ने गए एएसपी प्रहलाद नारायण मीणा और उनके सुरक्षा कर्मियों को घेर लिया। खनन माफिया और समर्थकों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच खनन से जुड़े एक व्यक्ति ने एएसपी पर तमंचे से गोली चला दी। गुस्साए एएसपी ने भी गनर से एके-47 लेकर आरोपियों पर तान दी। हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए आरोपी को ग्रामीण छुड़ाकर ले गए।

कोतवाली सिविल लाइंस और गंगनहर से पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद गांव के एक युवक को हिरासत में लिया गया। बाद में मीणा ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से रौंदने की थी कोशिश

सुबह करीब छह बजे एएसपी जलालपुर गांव के पास अवैध खनन की सूचना पर गनर सत्यदयाल और चालक चरण सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नदी के ढाल के पास अवैध खनन सामग्री से लदा वाहन रोकने की कोशिश तो आरोपी ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। एएसपी बाल-बाल बचे।

टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो चालक वाहन लेकर गांव के ही एक घेर में घुस गया। पुलिस ने चालक फय्याज को पकड़ लिया। इसी दौरान मौके पर आए गुफरान और फुरकान पुलिस से भिड़ गए। आरोपी के समर्थन में कुछ अन्य लोग भी आ गए।

आरोप है कि गुफरान ने तमंचा निकालकर एएसपी मीणा पर गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। एएसपी ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कोतवाली सिविल लाइंस और गंगनहर से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर भेजे गए। आरोपियों की तलाश में छापे मारे गए।

बोले डीआईजी
कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन का रुख पहले से ही सख्त है। बुधवार को हुई घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
-संजय गुंज्याल, डीआईजी गढ़वाल रेंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें