गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही माहौल गरमाने लगा है। कैंपस वैटेज व पीजी में सीट बढ़ाने का श्रेय लेने की होड़ में शुक्रवार को परिसर में दो छात्र संगठनों में जमकर लात घूंसे चले। मामला फेसबुक पर किसी समर्थक की ओर से पीजी में सीटें बढ़ाने को लेकर किए गए कमेंट पर बिगड़ा।
गढ़वाल विवि में अगस्त माह में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए सभी छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। श्रेय लेने की होड़ के चलते अक्सर छात्रों गुटों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को बिड़ला परिसर में मुख्य गेट के समीप दो छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों छात्र अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े हैं।
दोनों छात्रों के भिड़ने की सूचना पर अन्य छात्र भी इसमें शामिल हो गए। दोनों गुटों में काफी देर तक जमकर लात घूंसे चले।