फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा गैंगरेपः दो कर्मचारी बर्खास्त, आरोपी को जेल

Sat, 18 Jul 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल में दस वर्षीय बच्ची संग गैंगरेप का मुख्य आरोपी असलम को शुक्रवार को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार को अवकाश के दिन उसने दोस्तों संग बीयर पी और नशे में बालिका को बिस्तर से उठा ले गया था।
विज्ञापन


ट्रेन से कटी एड़ी का जिला अस्पताल में साढ़े तीन माह से इलाज करा रही 10 वर्षीय बालिका को महिला वार्ड के बगल में बने बच्चा वार्ड में बिस्तर दिया गया है। महिला वार्ड में आने-जाने वाले मरीजों के तीमारदारों से बालिका कुछ भी खाने पीने की चीजें मांग लेती थी।

आरोपी युवक असलम निवासी गोपालपुरा बंगालीघाट आर्य समाज रोड स्थित एक गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान पर काम करता था और अपने दोस्त की बीमार बुआ के महिला वार्ड में भर्ती होने पर दोस्त के साथ देखने जाता था। बालिका को वह मांगने पर खाने पीने की चीजें दिलवा देता था। मंगलवार को अवकाश होने के चलते शाम को असलम ने दोस्तों संग बीयर पी और बाद में दोस्त के साथ महिला वार्ड जा पहुंचा।
विज्ञापन


रात में उसने करीब 11:30 बजे बालिका को बिस्तर से गोद में उठा लिया और निकट ही बगीचे में ले गया था। पुलिस पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।

भाजपा नेत्री ने सीएमएस को दिखाया जूता

मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती लाचार और मासूम बालिका के साथ दरिंदगी की वारदात पर अफसरों की संवेदनाएं नहीं जागी और उसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंची और सीएमएस को खूब खरी खोटी सुनाई। सीएमएस के चेंबर में ही कुंदनिका शर्मा ने अपने जूते निकाल लिए और कहा कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की संवेदना मर गई है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी।

जिलाधिकारी के अब तक अस्पताल नहीं आने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि आश्चर्य है कि बिटिया का हाल तक उन्होंने नहीं पूछा। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के तेवर देख सीएमएस की आंखों से आंसू छलक पड़े। उधर, डीएम ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं स्वीपर एक सुरक्षा कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने अस्पताल प्रशासन को लताड़ा

महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में भर्ती दस बरस की लावारिस बच्ची के साथ मंगलवार की रात गैंगरेप की घटना हुई थी। 36 घंटे मामले को दबाया गया। इसके बाद भी अस्पताल और प्रशासन ने इस घटना को बड़े हल्के में लिया।

अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उजागर किया। इसके बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा मथुरा की महिला नेताओं के साथ अस्पताल पहुंची। वह सीएमएस पर बरस पड़ीं उन्होंने चीख चीखकर पूछा कि इतनी बड़ वारदात पर आप कर क्या रहे हैं, एसी में आराम फरमा रहे हैं।

कुंदनिका ने कहा कि रूह कंपा देनी वाली घटना पर डीएम क्या कर रहे हैं, उनकी संवेदना कहां चली गई है। वह अब तक बच्ची का हाल पूछने क्यों नहीं आए। सीएमएस केपी गर्ग के चेंबर में ही भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठ गया। बच्ची के साथ रेप के मामले में अस्पताल प्रशासन की 36 घंटे तक की लंबी चुप्पी को लेकर महिलाएं गुस्से में थी।

उन्होंने कहा कि यदि ये बच्ची हमारी या आपकी होती तो भी आप ऐसा ही रवैया अपनाते। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक सीएमएस कार्यालय में ही धरने पर बैठ गई। इधर मामला बिगड़ता देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्टेनो को बुलवाकर निजी सेवा प्रदाता कंपनी के सुरक्षा कर्मी मोहन लाल और वार्ड स्वीपर कमलेश की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस पत्र को लेने के बाद ही महिला नेत्री धरने से उठीं। यहां सीएमएस केपी गर्ग के चैंबर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें