फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWD की महिला अफसर के हत्यारे ने जेल में दी जान

Tue, 06 Jan 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण की महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी प्रेमी ने जेल में आत्महत्या की। मृतका के प्रेमी को रविवार रात सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी नितिन ने मंगलवार को जेल में अपने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती के आरोपी युवक के साथ शादी करने से इनकार करने पर युवक ने उसकी गला घोंटकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 और 376 में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने हत्या करने से पूर्व युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूली थी।

मालूम हो कि हरिद्वार जिले की निवासी पीडब्लूडी में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थी। तीन जनवरी को सरकारी आवास के पास ही उसकी लाश मिली थी। पुलिस का कहना है कि युवती का नितिन पुत्र अंगूर दास के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

गला घोंटकर की थी युवती की हत्या

मृतक ने पुलिस को बताया था कि दो जनवरी को उन्होंने गोपेश्वर में खरीददारी की। इसके बाद युवती अपने आवास पर चली गई, लेकिन युवती का बैग उसके पास ही रह गया।

बैग वापस करने के लिए उसने शाम सात बजे उसे आवास के पास बुलाया। दोनों यहां लोनिवि के खाली पडे़ टिन शेड में गए। इस दौरान उसने युवती को शादी के लिए मनाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात पर उसने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद वह रात के लिए नगर के ही एक होटल में चला गया। तीन जनवरी को सुबह आठ बजे वह जीप से चमोली और फिर कर्णप्रयाग होते हुए देहरादून पहुंचा।

देहरादून से उसने रुड़की में अपने दोस्त को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वह दोस्त के पास जाना चाहता था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर अपनी बहन के घर सहारनपुर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें