फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बेटी में थे अवैध संबंध, पता चलने पिता ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 30 Mar 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
उत्तराखंड में कपकोट के एक गांव में 26 जनवरी को हुई युवक की मौत के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपनी नाबालिग बेटी के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से आरोपी ने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 302 के तहत गिरफ्तार हो चुके आरोपी पर पुलिस अब पॉक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
       
कपकोट थाने में 17 मार्च को एक गांव की महिला ने अपने ही पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को भविष्य में अपने पति से उसको और उसके बच्चों को खतरा बताते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज

कोर्ट - फोटो : Pintrest
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद कपकोट के एसओ मदन मोहन जोशी ने मामले की जांच कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी के अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से अवैध संबंध थे। छोटी बहन के साथ पिता को आपत्तिजनक हालत में देखने पर 17 वर्षीय बेटे ने इसका विरोध किया। अवैध संबंधों का खुलासा होने के भय से आरोपी पिता ने अपने बेटे को बुरी तरह से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसकी नाबालिग बेटी का मेडिकल कराने के साथ ही बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें