हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव में बाप-बेटे ने मिलकर एक आठ साल के मासूम की छोटी अंगुली धारदार हथेली से काटकर अलग कर दी। मासूम का कसूर बस इतना था कि खेलते समय उससे गोबर के कुछ उपले टूट गए थे।
निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराने के बाद कटी अंगुली लेकर पिता थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लक्सर क्षेत्र के भूरना गांव निवासी रोहताश ने बुधवार का कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका आठ साल का बेटा आर्यन कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था।
पहले मासूम को जमकर पीटा फिर काट दी अंगुली
- फोटो : demo pic
इसी बीच आर्यन से कुछ उपले टूट गए तो बाकी बच्चे भाग खड़े हुए जबकि आर्यन को रमेश (45) और उसके बेटे शुभम (22) ने पकड़ लिया। पहले मासूम को जमकर पीटा फिर धारदार हथियार से उसकी अंगुली काट दी।
बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आर्यन का पिता रोहताश अपने बच्चे की कटी हुई अंगुली लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
इधर रोहताश के पुलिस में जाने की जानकारी मिलते ही दोनों आरोपी घर से भाग गए हैं पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
21 तारीख की है घटना
police
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मामला 21 अक्तूबर का है। दोनों पक्ष दलित हैं और एक ही गांव के हैं। पहले तो ग्राम स्तर पर इस मामले को हल करने का प्रयास किया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि ग्राम स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में रंजिश जैसी बात नहीं रही है।