फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चुराई स्कूटी, होश आने पर हुआ पछतावा

Wed, 16 Jul 2014 12:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड से एक स्कूटी चुराने के बाद एक नशेड़ी पैदल ही उसे छह किमी घसीटता ले गया। होश आने पर गाड़ी एक शराब ठेके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


होटल में काम करता है आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में चेहरा पहचान कर पुलिस ने दूसरी बार स्कूटी देखने आए चोर को दबोच लिया। आरोपी एक होटल में काम करता है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार रोड निवासी राकेश शर्मा की चाबी लगी स्कूटी शनिवार को चोरी हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने गाड़ी की तलाश भी की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


मगर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर का फुटेज कैद हो गया। इसी आधार पर पुलिस उसे खोजती रही। सोमवार को स्कूटी आईएसबीटी के पास एक शराब ठेकेपर खड़ी मिली।
विज्ञापन


पुलिस उसे उठाकर ले जा रही थी कि उसे चुराने वाला चंदन सिंह नेगी निवासी चमोली भी आ गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे पहचान कर दबोच लिया।

इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी चोरी के वक्त नशे में था। घटनास्थल से आईएसबीटी तक स्कूटी पैदल ही ले गया, जबकि वह वाहन चलाना जानता था।

थोड़ा होश में आया तो गाड़ी शराब ठेके पर छोड़कर चला गया। सोमवार को गाड़ी देखने आया एक्टिवा को देखने केलिए आया तो पुलिस ने दबोच लिया।

चोरी की दो बाइक बरामद
पटेलनगर पुलिस ने एक वाहन चोर को पकड़कर चोरी की दो बाइक बरामद करने का दावा किया है।

आरोपी पूर्ण निवासी ब्रहमपुरी ने तीन दिन पहले महंत इंदिरेश अस्पताल के पास से अनिल शर्मा निवासी शाहनगर और किशन धीमान निवासी नानक विहार के घर से बाइक चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें