डॉक्टरों को भगवान का रूप कहा गया है। लेकिन इस हैवान डॉक्टर ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। इलाज के बहाने विकलांग लड़की की सालों तक अस्मत लूटता रहा। इसके बाद उसने ऐसा काम किया कि लड़की का रो रो कर बुरा हाल है।
शादी का झांसा देकर एक डाक्टर एक विकलांग मरीज की अस्मत से खेलता रहा। विकलांग के पिता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आरोपी डाक्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजस्थान के भरतपुर जिले की रहने वाली एक विकलांग युवती बहादराबाद में कंपनी में कार्यरत है। एक रेल हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे। पीड़िता के पिता ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री के पांव में घाव होने के कारण जुलाई माह में उसे भूमानंद अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। आरोप है कि इलाज कर रहे डाक्टर ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।