दिल्ली से बुकिंग पर रुद्रपुर लाई गई बस लापता हो गई। बस मालकिन की तहरीर पर पुलिस ने चालक और बुकिंग कराने वाले चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस लूट ले गए लुटेरे
शाहदरा (नई दिल्ली) डीडीए एमआईजी निवासी विभा श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पास यूपी 70सीटी 6500 नंबर की बस है।
बीते दिनों चालक नरेश निवासी पिलखुवा (गाजियाबाद) बस को बुकिंग पर रुद्रपुर लाया था। उसके दो दिन बाद नरेश लौटा तो उसने बताया कि लुटेरे बस लूट ले गए।
नरेश के अनुसार रुद्रपुर में कुछ लोगों ने बस बुकिंग के लिए उससे संपर्क किया। आरोप है कि बुकिंग कराने वालों ने उसे खूब शराब पिला दी।
चालक पर साजिश का आरोप
जब वह पार्किंग स्थल पर पहुंचा तो बस गायब थी। इस पर वह खाली हाथ ही दिल्ली पहुंच गया। विभा ने चालक पर साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बुकिंग कराने वालों के खिलाफ भी तहरीर सौंपी है।