फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद पति ने शव फेंका नाले में फिर जुर्म छुपाने के लिए रचा ऐसा ड्रामा

Thu, 07 Dec 2017 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया और फिर जुर्म छुपाने के लिए ऐसा ड्रामा रचा।
विज्ञापन


विकासनगर क्षेत्र में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में अदालत ने मंगलवार को पति को दोषी करार दिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को सजा सुनाई जाएगी। वहीं दोषी करार देने के बाद पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक विकासनगर के बेलावाला निवासी कुलदीप ने 10 मई 2013 को पत्नी पूनम की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। आरोपी कुलदीप ने अपना जुर्म छिपाने के लिए पहले पत्नी के कहीं चले जाने का ड्रामा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। कुलदीप की निशानदेही पर 16 मई को विवाहिता का शव नाले से बरामद हो गया था। कुलदीप का कहना था कि चरित्र के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उस समय हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इस मामले की सुनवाई अपर जिला जज तृतीय अजय चौधरी की कोर्ट में हुई।  सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जेके जोशी ने अभियोजन पक्ष की तरफ से 13 गवाह प्रस्तुत किए। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलीलों को सही मानते हुए कुलदीप को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें