देहरादून में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अब बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक और व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरादून में 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला में मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान मिला है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मृतक से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।