विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। वहीं आरोप यह भी है कि मारपीट के कारण विवाहिता ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया है।
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर निवासी जाहिद की पुत्री की शादी दो साल पहले लक्सर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 28 जून को जाहिद आदि लोग थाने पहुंचे, उनका कहना था कि चार दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी।
जिसके चलते विवाहिता को मायके लाकर किशनपुर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के चलते विवाहिता ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया है।
आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने किशनपुर में विवाहिता पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की हैं। थानाध्यक्ष भगवान मेहर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है।