फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने किशोरी से किया रेप, फिर किया ऐसा कि पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा घर

Sat, 24 Jun 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape with minor girl
विज्ञापन
पहले छह महीने तक दबंगों ने किशोरी से रेप किया। फिर ऐसा किया कि किशोरी सहित उसके पूरे परिवार को घर छोड़कर गांव से बाहर जाना पड़ा। मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की का है।
विज्ञापन


भिक्कमपुर गांव निवासी एक महिला ने 19 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि छह महीने पहले उनके परिचित ने उनकी 15 साल की बेटी को बहला फुसलाकर उससे निकाह करने का वादा किया था। किशोरी उसकी बातों में आ गई। इस पर आरोपी उसकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पिछले दिनों शक होने पर मां ने पूछताछ की तो इसका पता चला। शिकायत पर पांच दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि 20 जून को आरोपी के परिवार के दबंगों ने पंचायत की। इसमें महिला ने किशोरी का निकाह आरोपी से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या हुआ पंचायत में

Demo pic
उन्होंने इससे इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। महिला के भाई का कहना है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है। इस कारण आरोपी पक्ष बार-बार पीड़ित परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाकर धमकी दे रहा है।

उनकी धमकी से डरकर पीड़ित का पूरा परिवार पांच दिन से निहंदपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए है। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशुतोष चौहान का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार के गांव से पलायन की सूचना से इनकार किया है।
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें