फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खतरनाक हैं इस बाप-बेटे के इरादे

Sun, 28 Jun 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जोन से 2013 में पार्टनर की हत्या और नगर पालिका कर्मचारी पर जानलेवा हमले में वांछित चल रहे बदायूं के बाप-बेटे को देहरादून और यूपी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इन दोनों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित है। हरिद्वार में छिपकर रह रहे बाप-बेटे देहरादून में किसी से रकम वसूलने के लिए आए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि बदायूं में 2013 में दस लाख रुपए के विवाद में अपने पार्टनर सुभाष की हत्या और मामूली विवाद में नगर पालिका कर्मचारी को गोली मारने के मामले में पेपर उद्योग से जुड़े रहे देश दीपक बजाज और उसका बेटा शशांक उर्फ शैलू फरार चल रहे थे।

हत्या को लेकर बदायूं में काफी दिन तक बवाल चला था। 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित करने के बाद यूपी पुलिस ने फरारी में उनके खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद दोनों बाप-बेटे हरिद्वार की शिवालिक कॉलोनी में आकर बस गए थे। कुछ दिन पहले अपना मकान बेचकर उन्होंने हाल में ही चिड़िया पुर में एक रेस्टोरेंट बना लिया था।
विज्ञापन


यह दोनों फिलहाल होटल में रह रहे थे। एसओजी बदायूं के उप निरीक्षक संदीप तोमर ने शुक्रवार रात रायपुर थाने आकर जानकारी दी कि हत्याकांड में वांछित दीपक बजाज और उसका बेटा शशांक किसी से रकम वसूलने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने रात में मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पल्सर मोटर साइकिल के साथ उनके पास से 32 बोर का पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद किया है। कप्तान ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार और रायपुर एसओ अबुल कलाम इस दौरान मौजूद थे।

पत्नी की हत्या का भी लगा था आरोप
एसएसपी ने बताया कि देश दीपक ने अपने साथी से 15 हजार रुपए में रिवाल्वर खरीदा था। देश दीपक पर अपनी पत्नी मधु बजाज की हत्या का भी आरोप लगा था, लेकिन वह बरी हो चुका है। उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। शशांक पर भी चार मुकदमे बताए गए हैं।

50-60 किमी दूर जाकर करते थे फोन
हरिद्वार में रहते हुए दोनों आरोपी कभी फोन नहीं करते थे। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून और रुड़की आकर अपने परिचितों और रकम वसूलने के लिए शिकार को फोन करते थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन न पकड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें