फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद अब अपराधियों का 'तांडव'

Sun, 16 Aug 2015 07:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कावंड़ यात्रा खत्म होने के बाद तीर्थ नगरी हरिद्वार और आसपास के इलाकों में 15 अगस्त के दिन अपराध की कई घटनाएं सामने आई। कहीं बदमाश लूट के मकसद से घर में घुसे तो कहीं घास काटने को लेकर हुए विवाद में खून खराबा मच गया।
विज्ञापन


15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी के जश्न में मगन था, वहीं तीर्थ नगरी हरिद्वार में अराजक तत्वों ने कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया।

भगवानपुर में शनिवार को घास काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया। मुंह जुबानी झगड़े से शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग तक की नौबत आ गई। फायरिंग में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग करते हुए भागे लूट मचाने आए बदमाश

उधर, रुडकी में आवास विकास कॉलोनी के एक घर में शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे बदमाश घुस गए। उस वक्त घर पर कोई नहीं था, लेकिन मकान मालिक के घर लौट आने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।

बदमाश एक मोटर साइकिल तथा घर के ताले आदि तोड़ने के लिए औजारों से भरा बैग छोड़कर भाग निकले। तहरीर देने गए लोगो पर पुलिस को तहरीर में सामान छोड़कर भागने वाली बात नहीं लिखने को दबाव डाला। लेकिन पुलिस ने उनकी बात से इंकार करते हुए कहा ये बात वह अपनी जांच में लिखेंगे।

शनिवार को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली की लेबर कॉलोनी में एक 62 वर्षीय महिला की लाश संदिग्‍ध रूप से तालाब में मिली। पुलिस महिला का गला घोंटकर नदी में फेंकने की आशंका जता रही है। दोपहर करीब तीन बजे महिला की लाश तालाब में तैरती मिली। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें