फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर चुनौती, हल्द्वानी में खौफनाक वारदात

Wed, 29 Aug 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
बाएं तरफ बेटी अर्शा, दाएं तरफ मृतक महिला - फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

कुमाऊं के प्रवेश द्वार में डकैतों ने एक बार फिर बड़ी वारदात कर दी। इस बार गोरापड़ाव बरेली रोड हरिपुर पूर्णांनंद स्थित ट्रांसपोर्टर लक्ष्मी दत्त पांडे के घर में घुसकर उनकी पत्नी पूनम पांडे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


विरोध करने पर बेटी अर्शा पर हमला कर अधमरा कर दिया। इसके बाद लुटेरे अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, जेवर, दोनाली लाइसेंसी बंदूक और स्कूटी उठा ले गए। कातिलों ने पालतू कुत्ते को भी मार डाला। आईजी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। घटना के खुलासे के लिए सात थानों की पुलिस को लगाया गया है।

 लक्ष्मी दत्त पांडे की मां देवकी देवी ब्रेन स्ट्रोक के चलते पांच दिन से सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। लक्ष्मी दत्त अस्पताल में मां की देखरेख कर रहे हैं। सोमवार की रात भी वह अस्पताल गए थे। घर में पत्नी पूनम पांडे (42) और बेटी अर्शा (20) थीं।

विज्ञापन

दरवाजे के सामने बंधा कुत्ते को भी मार दिया

घटना स्थल पर बुलाया गया डॉग स्क्वायड - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह छह बजे लक्ष्मी दत्त अस्पताल से घर पहुंचे तो वहां के हालत देख होश उड़ गए। पूनम का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके ऊपर अधमरी बेटी लिपटी हुई थी। बिस्तर से लेकर फर्श तक खून फैला था। अलमारी का ताला टूटा था और सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था।

दरवाजे के सामने बंधा कुत्ते को भी मार दिया गया था। लक्ष्मी दत्त ने पड़ोसियों की मदद से बेटी अर्शा को पहले एसटीएच में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आईजी कुमाऊं रेंज पूरन सिंह रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

जांच से पता चला कि डकैत मकान के मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे थे। दरवाजे की कुंडी को बाहर से हाथ डालकर खोला जा सकता है। पुलिस ने पड़ोसी ददन ठेकेदार के सीसीटीवी को चेक किया तो यह बंद मिला है। लक्ष्मी दत्त ने पुलिस को बताया कि आलमारी में रखे 70 हजार रुपये, जेवरात  स्कूटी और लाइसेंसी बंदूक भी डकैत लूट कर ले गए है। 
 

डंपर चलाते हैं लक्ष्मी दत्त

पूछताछ करती पुलिस
मूल रूप से बागेश्वर के कमेड़ीदेवी निवासी लक्ष्मी दत्त पांडे ने बताया कि वह गौला में डंपर भी चलवाते हैं लेकिन मुख्य काम खेतीबाड़ी है। जवाहर नगर शांतिपुरी में उनका खेत है। इकलौता बेटा आदित्य बंगलुरू स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 

तीन दिन पहले आई थी बेटी 
लक्ष्मी दत्त की बेटी अर्शा नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। तीन दिन पहले ही वह घर आई थी। 

सफेद हेलमेट वाले का फुटेज मिला 
पुलिस की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। फुटेज में सफेद हेलमेट पहना व्यक्ति दिखायी दिया लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसी आधार पर स्कूटी को ट्रैक कर रही है। घटनास्थल पर चूड़ियां टूटी मिलने के साथ डकैतों से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। 

 

डंपर चालकों की भी हो रही छानबीन

पुलिस जांच में जुटी

आईजी रेंज पूरन सिंह रावत ने बताया कि लूट और हत्या के साक्ष्य मिले हैं। चूंकि गृहस्वामी डंपर चलवाने का काम करते है इस कारण घर रेता बजरी ढोने वाले चालकों और अन्य लोगों की छानबीन की जाएगी। अन्य कारणों को भी पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से छानबीन कर रही है। 

सात थाना प्रभारी छानबीन के लिए लगाए
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली के अलावा, रामनगर, कालाढूंगी, लालकुआं, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी को एक साथ लगाया जाएगा। सभी को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसओजी की टीमें गोरापड़ाव टावर से नंबरों को इकट्ठा कर उनका सर्विलांस कर रही हैं। एसओजी का मानना है कि इस घटना में घुमंतू गिरोह का हाथ प्रतीत नहीं हो रहा है। 

दुष्कर्म या गोली के प्रमाण नहीं 
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म या फायरिंग के प्रमाण नहीं मिले हैं। इस मामले में डॉक्टरों से बातचीत की गई है। हमला धारदार हथियार से किया गया है।

विज्ञापन

महिला ने अपने पति की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी

demo pic
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में मंगलवार सुबह बढ़िया भट्टा में एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी पत्नी फरार है। जानकारी के अनुसार बंड्या भट्टा निवासी लक्ष्मण पुत्र रोशन लाल का विवाह लगभग 6 माह पूर्व एक बंगाली महिला के साथ हुआ था।

परिजनों के अनुसार किसी ठेकेदार ने यह विवाह मध्यस्ता करके करवाया था। मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे तक लक्ष्मण नहीं पहुंचा तो उसका मालिक घर पर पहुंचा। घर बंद पड़ा हुआ था।

मालिक ने देखा कि लक्ष्मण घर के अंदर पड़ा है और उसके सिर पर चोट के निशान हैं। वहीं पत्नी फरार है। घटना की सूचना पर एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल मोहन चंद्र पांडे समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी पींचा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए फॉरेंसिक टीम को हल्द्वानी से बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें