फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में सीपीयू की गुंडई, फूल कारोबारी को पीटकर किया लहूलुहान

Wed, 22 Feb 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
हरिद्वार में ज्वालापुर के शंकर आश्रम तिराहे पर सीपीयू के दो कर्मचारियों ने खुलेआम गुंडई दिखाई। मामूली विवाद में एक फूल कारोबारी को पीट-पीट कर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


भीड़ के एकत्र होने पर सीपीयू के जवान भाग खड़े हुए। प्रकरण ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस ने चंद घंटों बाद फूल कारोबारी पर दबाव बनाकर समझौतेनामे पर हस्ताक्षर करा लिए। घटना मंगलवार देर रात की है।

पथरी के गांव पदार्था के रहने वाले सत्तार की फूल डेकोरेशन की दुकान है। रोजाना की तरह देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। शंकर आश्रम तिराहे के पास पहुंचते ही अचानक मोटर साइकिल सवार दो युवक सामने आ गए। फूल कारोबारी ने जब मोटर साइकिल सवार युवकों से सही से बाइक चलाने की बात कही तो वे आग बगूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी भरकम वस्तु सिर पर दे मारी

court shimla
आरोप है कि मोटर साइकिल सवार युवकों ने फूल कारोबारी को बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। भारी भरकम वस्तु उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया। भीड़ के एकत्र होने पर मोटर साइकिल सवार युवक पास में ही प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के भवन में घुस गए।
       
भीड़ के एकत्र होने पर पुलिस पहुंच गई। पता चला कि मारपीट करने वाले युवक सीपीयू के दो कर्मचारी हैं। इस बात की जानकारी होने पर सीओ सदर जेपी जुयाल खुद मौके पर पहुंचे।

फूल कारोबारी ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर सीपीयू कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि कुछ घंटों में ही मामला रफा दफा करा लिया गया। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें