फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में CISF के जवान ने पत्नी को ऐसे लगाया ठिकाने, जानकर रूह कांप जाएंगी

Fri, 11 Aug 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम‌िका के चक्कर में सीआईएसएस के एएसआई ने पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक काम कर डाला ज‌िसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वह पत्नी को घुमाने के बहाने से ले गया। उसके साथ अच्छा समय ब‌िताया इसके बाद उसने पत्नी को गंगा में धक्का दे द‌िया।
विज्ञापन


 पुलिस महिला की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक सचिन पुत्र कश्मरी निवासी जिंद हरियाणा सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर दिल्ली डोमेस्टिक एयरपोर्ट में तैनात है। बुधवार  शाम को वह अपनी पत्नी नीशू के साथ हरिद्वार पहुंचा था। दोनों खड़खड़ी स्थित श्रीहरि होटल में ठहरे।

रात तीन बजे पति पत्नी दोनों घूमने के लिए निकले। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर स्थित केबल पुल पर सचिन ने अपनी पत्नी नीशू को गंगा में धक्का दे दिया। सचिन बृहस्पतिवार सुबह हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पहुंचा और पत्नी नीशू की तलाश करने के लिए बोलने लगा।
विज्ञापन


उसने हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी डीएस रावत को बताया कि रात तीन बजे हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते समय उसकी पत्नी का पांव फिसल गया और वह गंगा में बह गई। पुलिस यह सुन सकते में आ गई।

सचिन के बताए समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस खड़खड़ी स्थित होटल पहुंची और जानकारी जुटानी शुरू कर दी।  पुलिस की सख्ती के आगे सचिन का झूठ टिक नहीं पाया और उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। उसने स्वीकारा कि रात तीन बजे केबल पुल से पत्नी को गंगा में उसने ही धक्का दिया है। इसकी वजह पत्नी का उसके प्रेम प्रसंग के बीच में कांटा बनना बताया। 
विज्ञापन

रात को दूसरे कमरे में जाकर ठहरा  

river death - फोटो : amarujala
बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक पत्नी की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर महिला के पिता विषम निवासी भीमाणी हरियाणा हरिद्वार पहुंच चुके है।

देर शाम तक मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया हुआ है। नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पति ने धक्का देने की बात स्वीकार की है। महिला की तलाश की जा रही है।  

सचिन के दो कमरे लिए हुए थे। पत्नी को धक्का देने के बाद वह श्रीहरि होटल में नही गया बल्कि रेस्टिंन होटल में जाकर रुक गया। पुलिस को दो होटल में रूम लेने की बात हजम नहीं हुई। जिसके बाद घटना का राज खुल गया।  पुलिस ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए कई बार उसे मारने का प्रयास कर चुका है। दो माह पहले भी हरिद्वार आकर उसने कोशिश की थी, लेकिन उस समय वह धक्का नहीं दे पाया था।
  
सचिन की प्रेमिका हरियाणा की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिसका पत्नी को भी पता चल गया था। जिसके बाद पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अब पुलिस यह इस बात का पता लगा रही है कि आखिर इस पूरे मामले में प्रेमिका का तो हाथ नहीं है। दोनों पति पत्नी की शादी बीते वर्ष दिसंबर में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें