यूनिफार्म का कोट पहनकर न आने पर स्कूल की शिक्षिका ने एक बच्ची को क्लास में ऐसी सजा दी कि बच्ची बीमार हो गई। इससे बच्ची की तबियत खराब हो गई। मामले में अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है।
हाथ उठा कर खड़ा कराया
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्रांतर्गत गोवर्धनपुर निवासी संजीव कुमार की नौ वर्षीय बच्ची हरिद्वार रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा-चार में पढ़ती है। बुधवार को वह यूनिफार्म का कोट पहने बिना स्कूल चली गई।
संजीव का आरोप है कि इस बात पर स्कूल की शिक्षिका ने नाराजगी जताई। साथ ही बच्ची को एक घंटे तक हाथ ऊपर करवाकर खड़ा कर दिया। इससे बच्ची की तबियत खराब हो गई।
एसडीएम से शिकायत
घर आकर बच्ची ने पूरी बात परिजनों को बताई। गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रबंधक से बातचीत कर प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई बातचीत नहीं की।
परिजनों ने स्कूल के इस व्यवहार से परेशान होकर मामले की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने लक्सर कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।