उत्तराखंड में अब तक महिलाओं के गले से ही चेन लूटने की ताबड़तोड़ वारदातें हो रही थी। लेकिन अब लुटेरे युवकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
रविवार रात हल्द्वनी स्थित एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने पल्सर सवार दो लुटेरों ने ब्यूटी पार्लर से घर लौट रहे युवक के गले से छह तोले की सोने की चेन लूट ली। युवक ने लूट की तहरीर पुलिस को सौंप दी।
पुलिस के मुताबिक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मो इमरान तिकोनिया स्थित शहनवाज ब्यूटी पार्लर में काम करता है। रविवार रात पार्लर बंद होने के बाद मो. इमरान अपने भाई नौशाद के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था।
करीब रात दस बजे एसडीएम कोर्ट के ठीक आगे प्लसर सवार लुटेरों ने मो इमरान के गले से सोने की चेन लूट ली। लुटेरे काले रंग की प्लसर बाइक में थे और इमरान के पीछे से आए। गले से चेन झपटने के दौरान इमरान ने एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया।