फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान को लेकर मारपीट, फायरिंग- एक घायल

Tue, 16 Feb 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर (रुड़की) स्थित हाईवे पर एक कब्रिस्तान को लेकर चली आ रही तनातनी सोमवार को बड़े संघर्ष में बदल गई। कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत कराया। विवाद में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मंगलौर में हाइवे पर अब्बासी बिरादरी का कब्रिस्तान है। जिसको लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही है।
विज्ञापन


कब्रिस्तान में चहारदीवारी करने का काम चल रहा है। सोमवार को एक पक्ष मौके पर पहुंचा और निर्माण का विरोध किया। जिसके बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग भी की गई। जिसमें एक पक्ष के अफजल उर्फ पप्पू को चोट आई है। कब्रिस्तान के विवाद में गोली चलने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल अफजाल उर्फ पप्पू को अस्पताल ले जाया गया। कस्बे से भी बड़ी संख्या में लोग दौड़कर कब्रिस्तान पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए मुचलकों की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी थी। मामला कब्रिस्तान से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्ष इससे पहले प्रशासन से भी शिकायत कर चुके थे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिम्मीवाल ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें