बागेश्वर जिले के सेंट्रल बैंक की शाखा के कैशियर ने बाथरूम में नहा रही महिला की वीडियो क्लिपिंग बनाने की कोशिश की। इसका आभास होने पर महिला ने उसकी पिटाई कर पड़ोसियों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर थाना अंतर्गत कंडोली, पोस्ट भदोली निवासी 26 वर्षीय महिपाल बागेश्वर में सेंट्रल बैंक की शाखा में कैशियर है।
तहसील रोड के एक मोहल्ले में वह अकेला ही किराए पर रहता है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उसके पड़ोस की एक महिला अपने बाथरूम में नहा रही थी। महिपाल बाथरूम की खिड़की से मोबाइल द्वारा उसकी वीडियो क्लीपिंग बनाने लगा।