फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए उकसाने पर दो दोस्तों पर केस दर्ज

Wed, 16 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पु‌ल‌िस ने दर्ज कर लिया मुकदमा
विज्ञापन
रायपुर में लोडर मालिक बलजीत सिंह की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी लोडर मालिक बलजीत सिंह ने सोमवार शाम को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस समय बलजीत घर में अकेला था, जबकि मां पड़ोस में दूध लेने गई थी।

मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला था। मृतक के भाई रणजीत सिंह ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत के लिए दोस्त पप्पू और मोनू जिम्मेदार हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें