एसआईटी की जांच के बाद बहन और भाइयों के हिस्से की जमीन हड़पने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
शहर कोतवाली के धामावाला निवासी एक परिवार के लोगों ने एसआईटी से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई हरजीत सिंह ने फर्जी कागजात के आधार पर उनके हिस्से की करोड़ों की जमीन हड़प ली है।
जांच में पाया कि स्वर्गीय अमर सिंह की करोड़ों की जमीन थी। उनकी एक बेटी के अलावा चार बेटे हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। उनके एक बेटे हरजीत सिंह ने बहन और तीन भाइयों के हिस्से की जमीन कब्जाने के लिए फर्जी कागजात तैयार करा लिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर हरजीत के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।