फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी के घर चोरी

Sun, 08 May 2016 01:50 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सन सिटी विस्तार में एक रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बुजुर्ग दंपति शुक्रवार को इलाज के लिए दिल्ली गए थे, शनिवार शाम सात बजे वे लौटे तो घर के ताले टूटे देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी की ओर से तहरीर ले ली है।  
विज्ञापन

 विकास भवन से रिटायर हुए पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार अपनी पत्नी मीना के साथ दिल्ली गए हुए थे। मीना ने बताया कि वह दिल की मरीज हैं, शुक्रवार की दोपहर अपने पति संग दिल्ली इलाज कराने को गईं थीं। 60 वर्षीय मीना ने जानकारी दी कि उनके कमरे के लॉकर को चोरों ने तोड़कर जेवरात और बीस हजार रुपया चुरा ले गए हैं। पीड़ित दंपति और पुलिस चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी नहीं दे सके। मीना ने जानकारी दी कि उनके दो बेटे हैं जिनमें एक अमेरिका और दूसरा दिल्ली में रह रहा है। पुलिस का मानना है कि शुक्रवार रात को घर में घुसकर चोरी की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें