फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर के बाद मृतक इंजीनियर की जेब से मिली ऐसी चीज, देखकर हैरान रह गई पुलिस

Tue, 28 Nov 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्डर के बाद जब पुलिस को यतीन की बॉडी मिली तो उन्होंने जांच पड़ताल शुरु की। इस दौरान उसकी  जेब से ऐसी चीज निकली जिसे देखकर पुलिस हैरान रह गई।
विज्ञापन


इंजीनियर यतीन वर्मा के कपड़ों की तलाशी में कारतूस मिला है। पंचायत नामा की प्रक्रिया के दौरान तलाशी में 315 का कारतूस मिलने से पुलिस सकते में आ गई। अधिकारियों को यह जानकारी दी गई तो उसे कब्जे में लेने को कहा गया।

अब सवाल यह है कि यतीन की जेब में कारतूस कहां से आया है। इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि हत्यारों ने जानबूझकर तो कारतूस उसकी जेब में रखा गया हो। पुलिस को ये भी सवाल सता रहा है कि, सतीन का घर बागेश्वर में है और वह नोएडा में नौकरी करता था तो वह बार-बार देहरादून क्यों आता था?
विज्ञापन


वीडिया देखें...
Trending Videos

यतीन का कत्ल करना था सीधा मकसद

यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बना है। पुलिस जांच में यतीन के आईएसबीटी के वेटिंग रूम में ठहरने की भी पुष्टि हुई है। पुलिस यतीन के परिजनों और करीबियों से बता कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर यतीन किस कारण जल्दी-जल्दी देहरादून आवागमन करता था। पारिवारिक सदस्यों के दून में रहने के बावजूद वह क्यों बाहरी स्थानों पर रुकना पसंद करता था।

इंजीनियर यतीन वर्मा हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस को जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। यतीन का कत्ल जिस तरीके से किया गया है, उससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि हत्या में किसी न किसी जानकार की संलिप्ता हो सकती है। बड़ी बात यह सामने आई है कि यतीन नोएडा से अक्सर देहरादून आता-जाता था।

मेट्रो लॉज के बाद आईएसबीटी के वेटिंग रूम में उसके कई बार ठहरने की बात सामने आई है। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि पता चला है कि यतीन शहर में बीच-बीच में कई स्थानों पर ठहरा था। आईएसबीटी के वेटिंग रूम में कई बार ठहरने की पुष्टि हुई। पता किया जा रहा है कि रविवार रात यतिन शहर के किसी होटल में तो नहीं ठहरा था। यतीन बार-बार क्यों देहरादून आता था। इसका पता विवेचना में लग पाएगा।
विज्ञापन

यतीन का कत्ल करना था सीधा मकसद

यतीन का कत्ल करना था सीधा मकसद
इंजीनियर यतीन वर्मा को जिस तरह कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है, उससे साफ जाहिर है कि कातिलों का मकसद सीधा था कि वह किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। इसलिए उसकी कनपटी को सीधे निशाना बनाया है, जहां से बचने की उम्मीद ना के बराबर होती है।

पास से गोली लगने के कारण यतीन का पूरा भेजा बाहर आ गया है। प्रथम दृष्टया तो एक ही गोली की बात सामने आ रही है। वैसे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही तस्वीर साफ हो पाएगी। दूसरी तरफ पुलिस को आशंका है कि यतीन को या तो किसी होटल अथवा किसी कार में मारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें