फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने दी जान, शमशान में जाकर खाया जहर

Sat, 14 Mar 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरानकलियर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के पिरानकलियर क्षेत्र के हद्दीवाला गांव में एक 25 वर्षीय कारोबारी ने जहर खाकर जान दी। उसका शव गांव के ही शमशान घाट पर मिला। युवक शुक्रवार रात से लापता था।
विज्ञापन


गांव में ही वह नई साइकिल बनाकर बेचता था। मृतक के शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो सुसाइड नोट मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरूप से गंगोह, सहारनपुर निवासी योगेश उर्फ मोनू (25) पिरानकलियर के हद्दीवाला गांव में करीब 20 साल से अपनी बुआ के यहां रहता था। गांव में ही उसकी साइकिल की दुकान थी जहां वह नई साइकिल तैयार कर बेचता था। बताया गया है कि शुक्रवार की रात योगेश घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शमशान में पड़ा देखा शव

शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने योगेश का शव गांव के शमशान घाट पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने युवक की जेब से दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। जिसमें उसने जिक्र किया था कि उसे जिंदगी में कभी प्यार नहीं मिला है। इसलिए वह यह कदम उठा रहा है।

आगे लिखा है क‌ि यदि जिंदगी रही तो नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का भी जिक्र किया गया था। मानसिक तनाव के चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मानसिक तनाव की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें