फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार आ रही बस लूटी, ड्राइवर को गोली मारी

Sun, 03 Aug 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात राजस्थान के हनुमानगढ़ से हरिद्वार आ रही टूरिस्ट बस को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में लूट लिया गया।
विज्ञापन


ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
लुटेरों ने हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी बस ड्राइवर सुखराम की गोली मारकर हत्या कर दी। बस में 40 यात्री सवार थे। घटना शनिवार-रविवार की रात करीब 2:30 बजे की है।

हनुमानगढ़ राजस्थान के यात्रियों की बस मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल के पास जंगल से गुजर रही थी। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर सुखराम ने देखा कि सड़क के एक ओर टेंपों खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


दूसरी साइड में बल्लियां डालकर रास्ता रोका गया था। उसे किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ तो बस रोककर वापस मोडऩे की कोशिश की। लेकिन तब तक सड़क किनारे पेड़ों की ओट में छिपे बदमाश बाहर निकल आए।

सभी यात्रियों से नगदी और जेवर लूटे
तेजी से मोड़ते समय बस पेड़ों से टकरा गई और इसी बीच बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। ड्राइवर सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने सभी यात्रियों से नगदी और जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। करीब एक घंटा बाद पहुंची यूपी पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यात्रियों के बयान दर्ज किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें