उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक विला में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर एसओजी टीम पहुंची तो चार युवतियों के साथ दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
एसओजी टीम ने शनिवार देर शाम गंगापुर रोड और किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में संचालित हो रहे देह व्यापार के दो मामलों को पकड़ा है।
सूत्रों के अनुसार दोनों स्थानों से एसओजी ने पांच युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।