फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से लौट रही विवाहिता को खेत में खींचा, फिर गैंगरेप कर हुए फरार

Fri, 07 Jul 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
मह‌िला पर नजर जमाए रखे दो युवकों ने अस्पताल से आते हुए व‌िवाह‌िता को खेत में खींच ल‌िया। मह‌िला ने भागने की कोश‌िश तो वे हैवान‌ियत पर उतर आए। गैंगरेप के बाद जब वह च‌िल्लाने लगी तो दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह बुधवार को सुल्तानपुर कस्बे में दवा लेकर गांव लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंची पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने उसको सड़क किनारे खेत में खींच लिया।
विज्ञापन


उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह वह युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसके बाद उसने घटना से परिजनों को अवगत कराया।

उसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर में भाकरपुर निवासी राहुल नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें