फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर बधाई की फेसबुक पोस्ट पर मच गया बवाल, जानिए पूरा मामला

Mon, 26 Jun 2017 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर त्योहार की बधाई का पोस्ट डालते ही बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया क‌ि बात पुल‌िस थाने जाकर भी नहीं सुलझी। आगे जान‌िए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


एक युवक ने त्योहार पर एक फेसबुक पोस्ट कर लोगों को बधाई दी। इसके बाद एक यूजर ने उस पर अपशब्दों भरा कमेंट कर दिया। इससे पोस्ट डालने वाले यूजर का गुस्सा फूट पड़ा। उसने कोतवाली में आरोपी यूजर के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 वार्ड नौ रंपुरा मोहल्ला निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि त्योहार की पूर्व संध्या पर उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट डालकर लोगों को त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि एक यूजर ने उसकी पोस्ट पर उसके, उसकी मां के लिए गालियां लिखीं। आरोपी यूजर को न तो वह जानता है और न ही कभी कोई संबंध रहा।

उसने पुलिस से आरोपी यूजर के एकाउंट की जांच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें